बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई के चर्चगेट इलाके के गर्ल्स हॉस्टल में एक लड़की का शव मिलने से हंकंम्प मच गया।लड़की का कमरा बाहर से बंद कर दिया गया था।जानकारी के मुताबिक उसके गले में उसी लड़की का दुपट्टा बंधा हुआ था।पुलिस ने आशंका जताई है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।वही जिस आरोपी पर पुलिस को शक था खोजबीन के बाद उस का भी शव रेल्वे ट्रेक पर पाया गया।आरोपी संदिग्ध हॉस्टल में काम करने वाला एक व्यक्ति था जोकि घटना के बाद से फरार था।जांच के बीच पुलिस के हाथ आरोपी का शव लगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में एक संदिग्ध हॉस्टल में काम करने वाला एक व्यक्ति है और घटना के बाद से वो फरार था।लेकिन इसी बीच एक हैरतअंगेज बात सामने निकालकर आई।जिस शख्स को आरोपी के तौर पर मुंबई खोजने में लगी थी, थोड़ी देर बाद ही जानकारी मिली की आरोपी ने भी खुदकुशी कर ली है।अब मुंबई की मरीन ड्राइव थाने में हत्या की FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।देखा जाए तो दक्षिण मुंबई के चर्चगेट इलाके में स्थित पॉलिटेक्नीक कॉलेज के सरकारी छात्रावास में 18 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा भी सामने आने लगा है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले का मुख्य संदिग्ध हॉस्टल का गार्ड है। उसकी आधिकारिक तौर पर नियुक्ति नहीं की गई थी, बावजूद इसके वह सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। उसने घटना को अंजाम देने के बाद एक ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली।मृतक युवती की उम्र 18 से 20 साल के बीच बताई जा रही है।उसका शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है।इस मामले में मरीन ड्राइव पुलिस जांच कर रही है और जीआरपी ने इसमें एडीआर दर्ज किया है। युवती गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल पर रहती थी, जो अकोला की रहने वाली बताई जा रही है।इस घटना की जानकारी हॉस्टल के लोगों को शाम करीब 4 बजे हुई। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच दो तरह के एंगल से कर रही है।क्योंकि पहले तो ड्राइव गर्ल्स हॉस्टल में नौकरी करने वाले आरोपी वॉचमैन की पुलिस तलाश कर रही थी, लेकिन जब उसका भी शव पुलिस ने बरामद किया तो मामला काफी उलझ गया।पुलिस सूत्रों ने बताया की वॉचमैन का शव चरनीरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ था।मृतक वाचमैन की शिनाख्त 35 साल के ओम प्रकाश कनौजिया के रूप में हुई है। मुंबई के चर्चगेट इलाके में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का शक था। इस मामले में मरीन ड्राइव पुलिस जाँच कर रही है।वहीं गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़की परिसर की चौथी मंजिल पर रहती थी।घटना की जानकारी हॉस्टल के लोगों को शाम को 4 बजे के करीब पता चली।पुलिस को शक है की उसका बलात्कार कर उसका गला दबाकर उसकी हत्या की गई है।
Post View : 87646