• फिलहाल राहत के आसार नही , लेवल 1 में आने के बावजूद जारी रहेगी लेवल 3 की पाबंदी।
• आवश्यक चीज़ों को छोड़कर बाकी चीज़ों पर जारी रहेगा पहले की भांति प्रतिबंध।
| बॉम्बे लीक्स, मुंबई |
मुंबई : मुंबई में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच ढील को लेकर राहत के आसार बनते नही दिख रहे है।ख़बर के मुताबिक मुंबई में कंट्रोल हो चुके कोरोना ने एक बार फिर से मामलो में बढ़त बनानी शुरू कर दी है।
जिसके बाद तीसरी लहर की आशंका को लेकर मुंबईकरों को मिलने वाली राहत को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। मुंबई में ‘ब्रेक द चेन’ अभियान के अंतर्गत पारित हुए नए आदेश के अनुसार फिलहाल 21 जून और 27 जून तक मुंबई में लेवल 3 के प्रतिबंध जारी रखे जाएंगे। महाराष्ट्र सरकार के आंकड़ो के अनुसार 18 जून को ही मुंबई को लेवल 1 लाकर खड़ा कर दिया था।
बीएमसी के मुताबिक मुंबई में प्रतिदिन 600-700 नए कोरोना केस मिल रहे हैं। ऐसे में जब तक संक्रमण के आंकड़े 500 से कम पाए जाने पर ही मुंबई को लेवल 2 में लाने पर विचार किया जाएगा।इसी के साथ जब तक मुंबई में पॉजिटिविटी दर गिरगर एक से डेढ़ प्रतिशत नही रह जाती तब तक किसी प्रकार का फैसला करना मुश्किल होगा।तीसरी लहर की आशंका के बीच सभी चीज़ों पर गौर करने के बाद ही लेवल 2 में लाने का विचार होगा साथ ही प्रतिबंधों में छूट के बारे में सोचा जाएगा।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार देखा जाए तो मुंबई लेवल 1 में खड़ी है। लेकिन बीएमसी के अनुसार वो शहर की भौगोलिक रचना व जनसंख्या घनत्व के साथ ठाणे, कल्याण, मीरा-भाईंदर और वसई-विरार से लोकल ट्रेनों से रोज मुंबई आने वाली भीड़ पर विचार करने की जरूरत बताती है।साथ ही टास्क फोर्स और विशेषज्ञों के अनुसार शहर में तीसरी लहर की आशंका को अनदेखा उचित नही होगा।जिसके बाद बीएमसी द्वारा फिलहाल मुंबई को लेवल 3 में ही रखने का अंतिम फैसला किया गया है।
आंकड़ों पर गौर करें तो मुंबई में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट गिरकर 18 जून को 3.79 प्रतिशत हो गया था।जबकि ऑक्सिजन बेड की खपत 23.56 प्रतिशत पर आकर ठहर गई थी। जिसके बाद मुंबई लेवल 1 में पहुँच चुकी थी। यदि 11 जून को जारी किये गए आंकड़ों पर नजर डालें तो मुंबई का पॉजिटिविटी रेट 4.40 प्रतिशत पर था जबकि आक्सीजन बेड पर मोजूदा मरीज़ों का आंकड़ा 27.12 था।इस दौर में मुंबई लेवल 2 में थी।हालांकि दोनों की स्थित में बीएमसी ने मुंबई को छूट से दूर रखा था।बीएमसी द्वारा कुछ दिनों पूर्व कहा गया था कि मुंबई में अभी 600-700 नए कोरोना मामले दर्ज हो रहे है। आंकड़े 500 से कम होने पॉजिटिविटी रेट एक से डेढ़ प्रतिशत होने के बाद ही लेवल 2 में लाने का विचार किया जायेगा।
Post View : 13883