बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई : मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सामने आ रहे आकंडो ने परेशानियां खड़ी कर दी है।इस माह मुंबई समेत महाराष्ट्र में कोविड के मामलों में तेजी से इज़ाफ़ा दर्ज किया गया है।मुंबई में दर्ज संक्रमण के मामलों में तेज़ी से हो रही वृद्धि को देखते हुए उद्धव सरकार ने मास्क के साथ साथ कोविड नियमो का पालन करने की अपील भी समय समय पर की जा रही है।क्योंकि कोविड की पिछली लहरों की तरह दिल्ली की तर्ज पर मुंबई की स्थिति में भी तेज़ी से चिंता पैदा करने वाले आंकड़े सामने आ रहे है।
दर्ज आकंडो के मुताबिक मायानगरी मुंबई में बीते 24 घन्टे के दरमियान 1700 से ज्यादा कोविड के मरीज दर्ज किए गए है।वही ।महज़ देश भर में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 8,822 नए मामले सामने आए हैं।जबकिं 5,718 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 15 लोगों की मौत भी हो गई।दर्ज आकंडो के बीच वर्तमान में देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 53,637 पहुंच गई है।मुंबई में औसतन रोज़ एक हजार से अधिक कोरोना मरीज़ मिल रहे हैं।
मुंबई समेत महाराष्ट्र में अब Omicron के सब-वैरिएंट BA.4 के 3 और BA.5 के भी मरीजो में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाने लगी है।सरकार लगातार मास्क के उपयोग पर ज़ोर दे रही है।बताया जा रहा है कि बढ़ते कोविड संक्रमण के बीच हालात काफी खराब हो चले है।ऐसे में एक बार फिर से मुंबई में कुछ जंबो सेंटर को तैयार कर अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।कोविड के ओमिक्रॉन के नए सबवैरिएंट्स के यह मामले तब आए हैं जब मुंबई शहर और उपनगरीय इलाकों में तेजी से कोरोना मामलों में इजाफा हो रहा है।
यहां पर साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। केंद्र से जारी आंकड़ों के मुताबिक मुंबई और उपनगरीय इलाके में साप्ताहिक वृद्धि दर क्रमश: 15.6 और 10.3 फीसदी है। यहां पर 1.7 और 1.1 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पुणे और ठाणे में साप्ताहिक कोरोना केसेज की बढ़ोत्तरी दर 3.2 और 2.2 गुणा रफ्तार से मामले बढ़ रहे हैं।वही अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां कोविड केसों के साथ-साथ संक्रमण दर भी बढ़ कर 6.50 फीसदी तक पहुंच गई है।दर्ज आकंडो के मुताबिक दिल्ली में बीते मंगलवार तक कोविड के 1,118 नए मरीज मिले।
बताया जा रहा है कि यह आंकड़ा पिछले दिन के मुकाबले 82 फीसदी ज्यादा था।संक्रमण मामले में यह पांचवा ऐसा दिन था जब दिल्ली में 600 से ज्यादा नए मरीज़ों के सामने आने की बात है।जबकि बीते सोमवार को दिल्ली में 614 मरीज मिले थे।लेकिन दिन पर दिन दिल्ली में भी कोविड मरीज़ों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।देखा जाए तो बीते माह 10 मई के बाद एक दिन में इतने मरीज सामने आए हैं।जबकि पिछला आकंडो के मुताबिक 10 मई को भी 1118 मरीज सामने आए थे।
Post View : 87473