| बॉम्बे लीक्स |
मुंबई : CoWIN पोर्टल पर अपलोड किए गए आंकड़ों के अनुसार मुंबई में अब तक 1,00,63,497 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। जिनमे 72,75,134 को पहली खुराक, जबकि 27,88,363 को वैक्सीन की दोनों डोज़ मिल चुकी है।ऐसे में अब मुंबई देश का पहला शहर बनकर उभरा है जिसने कम समय में आबादी के हिसाब से सबसे ज्यादा टीकाकरण करके एक रिकॉर्ड बना डाला।
महाराष्ट्र सरकार एवं मुंबई बीएमसी के साझा वैक्सीनेशन अभियान के प्रयास के बाद मुंबई देश का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां एक करोड़ से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। CoWIN पोर्टल पर अपलोड किए आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार तक यहां 1 करोड़ 63 हजार 497 लोगों को कोरोना का टीका लगा है। इसमें से 72 लाख 75 हजार 134 ऐसे लोग हैं, जिन्हें पहली डोज और 27 लाख 88 हजार 363 ऐसे हैं जिन्हें दोनों डोज लग चुकी हैं।
BMC के अधिकारियों के मुताबिक महामारी के दौर में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत के बाद 27 अगस्त को सबसे ज्यादा 1 लाख 77 हजार 17 लोगों का टीकाकरण हुआ है। बीएमसी के अनुसार जिले में 507 जगहों पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इनमें से 325 सरकारी केंद्र हैं, जबकि 182 केंद्र प्राइवेट अस्पतालों द्वारा चलाए जा रहे हैं। CoWIN पोर्टल के अनुसार, मुंबई में 21 अगस्त को 1 लाख 63 हजार 775 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई ग्ई थी। इसके बाद 23 अगस्त को 1 लाख 53 हजार 881 लोगों का टीकाकरण हुआ था।एक करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी BMC अब आने वाले दिनों में सेकंड डोज वाले लोगों के टीकाकरण को बढ़ाने का प्रयास करने जा रही है।महामारी के तीसरी लहर की आशंका के बीच मुंबई में शुक्रवार को 422 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए। ये लगातार तीसरी दिन है जो 400 से अधिक कोरोना मामले सामने आए हैं।
अब कुल मिलाकर कोरोना का आंकड़ा 7,45,434 हो गया है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,987 हो गई। 1 और 2 सितंबर को, शहर में 416 और 441 कोविड-19 के केस दर्ज हुए थे। इस साल, मुंबई में 4 अप्रैल 2021 को सबसे अधिक 11,163 पॉजिटिव मरीज दर्ज किए गए थे, जबकि 1 मई को महामारी की दूसरी लहर के दौरान सबसे अधिक 90 मौतें दर्ज की गईं। इस साल सबसे कम केस 16 अगस्त को 190 दर्ज किए गए थे।बीएमसी के एक अधिकारी के अनुसार, मुंबई में इस समय कोविड-19 के 3,532 एक्टिव केस है।
देखा जाए तो देश में तीसरी लहर की आहट के आसार बनते बिगड़ते जा रहे है।ऐसी आशंकाओं के मद्देनजर फिलहाल महाराष्ट्र सरकार द्वारा अभी भी कुछ पाबंदियां जारी रखी गईं है।
Post View : 56509