•महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की जताई गई आशंका के साथ 45 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाओ की भी संभावनाएं।
मुंबई ब्यूरो | बॉम्बे लीक्स
मुंबई : मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय केंद्र द्वारा मुंबई में मूसलाधार खतरनाक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. जयंत सरकार के अनुसार मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था, लेकिन परिस्थितियों’ के कारण हुए बदलाव के बाद इसे ‘रेड अलर्ट’ में बदल दिया गया है।जिसके बाद महानगर मुंबई में रविवार और सोमवार को भी भारी बारिश हुई थी।
मौसम विभाग की माने तो मुंबई, पालघर, ठाणे और रायगढ़ और कल्याण जिलों में आज शाम 4 बजे तक तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।
आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि मुंबई में आज और अगले कुछ दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए दो अनुकूल समसामयिक परिस्थितियां हैं. दक्षिण गुजरात तट से कर्नाटक तट तक कम दबाव के क्षेत्र से बारिश की तीव्रता तेज होने की उम्मीद है.’ उन्होंने कहा कि दूसरी बात मुंबई तथा पड़ोसी क्षेत्र में बनी ‘वायु प्रणालियां’ हैं. कोंकण तथा मध्य महाराष्ट्र में भी व्यापक पैमाने पर बारिश होगी.
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के पांच जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है।दूसरी तरफ दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अनेक हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।बताया जा रहा है कि यह सिलसिला 23 जुलाई तक जारी रहने की सम्भावना है।जबकि राजस्थान के कुछ जिलों में भी छुटपुट स्थानों पर मॉनसून का आगाज़ रहेगा।
Post View : 74663