बॉम्बे लीक्स ,मध्यप्रदेश
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।बताया जा रहा है कि पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर पति ने प्रेमी समेत अपनी पत्नी की चाकूओं इसे सरेआम हत्या कर दी।मामला अशोका गार्डन के कैलाश नगर सेमरा से जुड़ा बताया जा रहा है।जहां सोमवार रात करीब आठ बजे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी।
हत्या का कारण महिला का अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ लिवइन में आकर रहने लगी थी। जिससे पति नाराज था। पति ने पांच साल की बेटी के सामने वारदात को अंजाम दिया।इस दौरान उसने दोनों को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारा। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय अरुणा की शादी सुनील मालवीय से हुई थी। दोनों की पांच साल की बेटी भी है।
सुनील ग्राम पीपलधार तहसील शमशाबाद जिला विदिशा का रहने वाला है। एक महीने पहले अरुणा सुनील को छोड़कर अपने प्रेमी राजेंद्र के साथ रहने भोपाल आ गई। अरुणा और राजेंद्र की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। दोनों की बातचीत प्रेम में बदल गई। इसके बाद अरुणा एक महीने पहले राजेंद्र के साथ रहने भोपाल आ गई। यहां अशोका गार्डन के सेमरा क्षेत्र में रह रहे थे।
सुनील ने दोनों को सबक सिखाने की योजना बनाई और भोपाल आकर तीन दिन तक रैकी की। उसने पता किया कि दोनों शाम 6.30 बजे घर लौट कर आते हैं। सोमवार रात 8 बजे राजेंद्र और अरुणा बाइक से लौटे। तभी दोनों पर कैलाश नगर में रात 8 बजे सुनील ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों नीचे गिर गए। आरोपी ने राजेंद्र का गला रेत दिया। इसके बाद पत्नी के भी पेट में चाकू से कई वार किए। जिससे दोनों की मौत हो गई।
सुनील ने रविवार को छोला मंदिर इलाके से चाकू खरीदा था। उसने रविवार को ही रचना और उसके दूसरे पति राजेंद्र की हत्या करना तय कर लिया था। हत्या के बाद आसपास के लोगों ने दौड़कर सुनील को पकड़ लिया। भीड़ ने उसे जमकर पीटा। इससे वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा।
मां-बाप के कत्ल का मंजर देखने वाली बच्ची के।मुताबिक मैं, मम्मी और पापा (राजेंद्र) बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में सुनील आ गए।मम्मी से बोले- घर चलो। मम्मी ने मना कर दिया। मम्मी ने कहा कि मर जाएंगे। उन्होंने मम्मी को चाकू मार दिया। पापा को भी चाकू मार दिया। दोनों मर गए। मम्मी को सुनील ने मारा। पापा (सुनील) के साथ नहीं जाना। वो मारते थे, इसलिए मम्मी ने छोड़ दिया था।
Post View : 64582