•परमबीर सिंह पर देश छोड़ने की लगी पाबंदी-परमबीर के फरार होने की शंका के बीच जारी हुआ है नोटिस।
मुंबई ब्यूरो | बॉम्बे लीक्स
मुंबई : मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।जिसके बाद अब परमबीर के खिलाफ राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने दो लुकआउट सर्कुलर जारी किए गए हैं। जोकि परमबीर के खिलाफ भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के लिए चल रही जांच का नतीजा है। ऐसे में परमबीर सिंह देश के किसी भी हवाई अड्डे से देश छोड़कर भी नहीं जा सकते हैं।
दसअसल डेवलपर श्याम सुंदर अग्रवाल से 20 करोड़ रुपये की जबरन वसूली मामले में परमबीर सिंह के खिलाफ मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई थी। इस दर्ज हुए मामले के बाद अब परमबीर को एक लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
जबकि जारी किया गया दूसरा लुकआउट नोटिस एसीबी की शुरुआती जांच पर आधारित बताया गया है। क्योंकि पुलिस निरीक्ष अनूप डांगे ने जब आरोप लगाया था कि परमबीर सिंह के कहने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। बताया गया था कि डांगे एक पब विवाद में शामिल कुछ लोगों का पक्ष लेने में नाकमयाब साबित हुए थे, इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया था।
यही नही एसीबी ने परमबीर सिंह के दोस्त जीतू नवलानी के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी किया है, जिसे परमबीर डांगे द्वारा दर्ज की गई एफआईआर से बाहर करना चाहता था। डांगे ने यह भी आरोप लगाया था कि परमबीर सिंह ने बाद में डांगे का निलंबन रद्द करने के लिए दो करोड़ रुपये की मांग की। पब विवाद मामले में नवलानी समेत अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।
टाईम्स ग्रुप के मुताबिक मुंबई पुलिस और एसीबी ने परम बीर सिंह के खिलाफ दो अलग-अलग एलओसी जारी किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार यह एक जांच एजेंसी द्वारा की जाने वाली एक नियमित प्रक्रिया होती है।ऐसा तब किया जाता है जब जांच अधिकारी को संदेह पैदा हो कि मामले में आरोपी के फरार होकर देश छोड़ सकता है। ऐसी संभावना के तहत एलओसी जारी किया जाता है।
फिलहाल इस दौरान पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह विवादों के बाद मार्च 2021 से बतौर डीजी होमगार्ड के पद पर ट्रांसफर होने के बाद छुट्टी पर चले गए हैं।परमबी सिंह ने छुट्टी पर जाने का।हवाला अपनी सर्जनी बताया है।
Post View : 37495