मुंबई : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री व वर्तमान में झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी ने मुंबई में रह रहे झारखंडवासियों को राज्य सरकार द्वारा शीघ्र सुसज्ज झारखंड भवन बनवाकर देने की घोषणा की। वे मुंबई में, झारखंड इंटलैक्चुअल फोरम (जिफ) द्वारा आयोजित झारखंड की स्थापना के बीस वर्ष पुरे होने पर आयोजित समारोह में बहैसियत मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
वे स्वागत भाषण के दौरान जिफ के संस्थापक अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार द्वारा मुंबई में रह रहे झारखंडवासियों की आवश्यकताओं का उत्तर दे रहे थे।
श्री मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने तीन नए हवाई अड्डे का उपहार झारखंड को देकर मुंबई – दिल्ली जैसे शहरों से राज्य के हर कोने को जोड़ दिया है इसलिए अब कनेक्टिविटी उतनी बड़ी समस्या नहीं रह जाएगी।
मुंबई महानगर में झारखंड वासियों से मिलना सुखद है और मैं उनकी कला- संस्कृति से परिचित होकर स्वयं को भाग्यशाली मान रहा हूँ। मुझे अचरज है कि यहाँ झारखंड के इतने समृद़्ध संस्कृति के लोग रहते हैं। यह बात उत्तर मुंबई के सांसद श्री गोपाल शेट्टी ने कही। वे प्रबोधनकार ठाकरे सभागृह में आहूत झारखंड दिवस समारोह सह जिफ अवार्ड को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक प्रवीण दरेकर ने कहा कि वे झारखंडवासियों को हर संभव सहायता करेंगे ताकि विकास का सबको सुअवसर मिले।
झारखंड इंटलैक्चुअल फोरम (जिफ) ने शुक्रवार को जिफ अवार्ड के साथ ही अपनी वैश्विक पहचान कायम कर ली। कला, संस्कृति, समाजसेवा, चिकित्सा, सिनेमा और राजनीति ही नहीं औद्योगिक व्यवसायिक क्षेत्र से भी अनेक हस्तियों ने अपनी भागीदारी से इसको नव विस्तार दिया।
झारखंड इंटलैक्चुअल फोरम के संस्थापक व अध्यक्ष प्रेम कुमार पिछले 12 वर्षों से मुंबई महानगर में झारखंड स्थापना दिवस का भव्य आयोजन करते आ रहे हैं। इस बार के समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी, मोंगिया स्टील के अध्यक्ष श्री गुणवंत सिंह जी मोंगिया, मुंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री जोग सिंह जी, पद्मश्री छुटकी देवी, पद्मश्री मधु मंसुरी, भाजपा की केंद्रीय समिति के सदस्य आनंद साहू समेत अनेक गणमान्य विभूतियाँ उपस्थित थीं।
Post View : 83700