बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई : मायानगरी मुंबई में अपराध में अपराध का ग्राफ धीरे धीरे उफान पर आने लगा है।विगत दो सालों से लॉक पड़ी मुंबई में अपराध सिमट चुका था।लेकिन इसी बीच जब पूरी तरह से शहर अनलॉक होकर खुली हवा में सांस ले रहा है तो अपराध का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। मुंबई के अनलॉक होते ही छिटपुट आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी होने लगी है।अपराध की श्रेणी में देखा जाए तो चेन स्नैचिंग एवं छेड़छाड़ की घटनाएं सर्वाधिक हैं। मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्र बताते है कि मुंबई में चैन स्नैचिंग के मामले जहां गली-मोहल्लों, पार्कों एवं सुनसान जगहों पर बढ़े हैं, वहीं छेड़छाड़ की घटनाएं जुहू, गिरगांव, वर्सोवा, अक्सा और मढ-मार्वे बीच पर लगातार बढ़ती जा रही है।
हाल ही में देखा जाए तो सांताक्रुज एवं अंधेरी के मध्य जुहू बीज के पास एक महिला के साथ अज्ञात बाइक सवार ने चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देकर उंसके साथ छेड़छाड़ कर डाली।हालांकि इस मामले में अब तक किसी की कोई गिरफ्तारी की आधिकारिक खबर नही है।हालांकि महिला के साथ चैन स्नेचिंग और छेड़छाड़ के बाद अज्ञात बदमाशो का महिला के मित्र ने काफी पीछा किया लेकिन दबोचने में नाकामयाब रहा।
पीड़ित महिला के अनुसार 2 किलोमीटर तक उसका पीछा किया गया लेकिन अज्ञात लुटेरे भागने में कामयाब रहे।वही उनकी नंबर प्लेट भी सही तरीके से उनको नही दिखी जिसके चलते नंबर भी पढ़ा नही जा सका।वही दूसरी तरफ खार पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना की जांच शुरू कर दी है। इसी तरह की घटना दानापानी बीच से आ रहे एक प्रेमी युगल के साथ घटी। पीड़ित राहुल मिश्रा (बदला नाम) के अनुसार बीच के आसपास असमाजिक तत्वों का जमावड़ा था। जब वे लोग वहां पहुंचे, तो कुछ बदमाश उनके पास आए और बदसलूकी करने लगे। आरोपी मोबाइल से विडियो बनाने लगे और मना करने पर पैसों की डिमांड की।
मलाड मालवणी पुलिस से जुड़े सूत्रों पर आगे गौर करें तो उनके अनुसार मलाड ज्यूरिडिक्शन के सभी संदिग्ध स्थानों स्थान सीसीटीवी से लैस है।वही मलाड मालूनी से जुड़े सभी बीच भी सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं।ऐसे में पुलिस की तरफ से समय समय पर अपील की जा रही है कि यदि कभी ऐसी घटनाएं किसी के साथ होती है तो वे तत्काल पुलिस को इस मामले से अवगत कराकर रिपोर्ट दर्ज करें, फिर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालाकि देखा जाए तो इस बढ़ते मामलों को लेकर मुंबई पुलिस के अधिकारी भी अलग अलग मत लेकर चल रहे है।कुछ पुलिस अधिकारियों की माने तो इसमें दो राय नहीं है कि सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ने से वहां चेन स्नैचरों की सक्रियता भी बढ़ी है। छेड़छाड़ की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। मुंबई पुलिस पीड़ित लोगों से अपील करती है कि वे नजदीकी पुलिस स्टेशनों में इसकी शिकायत दर्ज कराएं अथवा मुंबई पुलिस को ट्वीट कर उन्हें घटना की जानकारी दें, ताकि समय रहते पुलिस कार्रवाई कर सके।फिलहाल अनलॉक हुई मुंबई की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस समय समय पर उचित कदम उठा रही है।नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर संजय पांडे भी मुंबई में किसी भी तरह सुरक्षा व्वस्था को लेकर सख्त कदम उठाये जाने की बात कह चुके।
Post View : 84698