बॉम्बे लीक्स ,नवी मुंबई
नवी मुंबई : पापा की कुछ लाडली परियों के किस्से अक्सर चर्चा में देखने को मिलते रहते है।लेकिन महिला होने की लाभ ऐसी परियां(महिलायें) उठाती रहती है।संविधान में महिला पुरुष को बराबर का हिस्सा दिया है।बावजूद इसके कि आज भी कुछ महिलाओं की क्रूरता उनके द्वारा की गई हिंसा से पुरुष वर्ग स्वयं को असहाय महसूस करता रहा है।
इस देश में महिलाओं के लिए पुलिस थाने और अदालतों के दरवाजे उनकी सुरक्षा के लिए खोल रखे गए।फिर वो चाहे किसी पुरुष की लाज लज्जा मान सम्मान स्वाभिमान की बलि ही क्यों न चढ़ा कर इंसाफ मांगे।देश के कानून में महिलाओं को इंसाफ़ देना अच्छी बात है।लेकिन ऐसी महिलाएं जो महिला होने का अनुचित लाभ उठाकर अपराध को गले लगाये।
ऐसी महिलाओं के लिए शायद अब तक संसद के पटल पर कोई उचित व्यवस्था के लिए दूसरा जन्म लेना पड़े।वो महिला है तो क्या उसे हक़ है कि कानून हाथ मे लें।किसी के मान सम्मान गरिमा को ठेस पहुचाये।जी हाँ इस समय कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है।जहां नशे में धुत्त पापा की एक परी पुलिस वाले पर पूरी तरह हावी हो रहीं है।बीच सड़क पर पुलिस कर्मी को लात मार रही है।पुलिस कर्मी का मास्क निकालकर फाड़कर फेंक रही है।सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि ,वीडियो मुंबई से सटे नवी मुंबई का है।जहां देर रात नशे में धुत एक महिला का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया।
इस वीडियो में युवती एक पुलिसकर्मी से बदसलूकी करते हुए साफ दिखाई पड़ रही है। नशे में चूर युवती ने पुलिस वाले के बाल खींचे और अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी करती हुई दिख रही है। इस वायरल वीडियो में दिखा कि महिला ने पुलिस वाले की कॉलर भी पकड़ी और फिर उसका मास्क छीनकर फाड़ दिया।महिला नशे में इस कदर धुत थी कि वह खुद को भी ठीक से संभाल नहीं पा रही थी। बावजूद इसके उसने सामने खड़े पुलिसकर्मी को लात भी मारने की कोशिश की, जो पुलिस वाले को नहीं लग पाई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर अब तरह तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।यूजर लिख रहे है कि नवी मुंबई के वाशी में नशे में धुत इस लड़की ने पुलिस के साथ बदसलूकी की। उन्होंने लिखा कि सिर्फ इसलिए कि वह एक पुरुष पुलिस अधिकारी है, लड़की उसे लात मारने की कोशिश करती है बावजूद इसके भी वह लड़की को छू नहीं सकता।कहा जा रहा है महिलाओं को उनके अपराध पर अनसुना कर देना, बस यहीं कानून गलत हो जाता है। सुनैना होली नाम को यूजर लिखती है कि जिस तरह से पुलिसकर्मी ने इस मामले को गरिमा के साथ संभाला वह काबिले तारीफ है। लिखा कि हम आशा करते है कि कार्रवाई की जाएगी।
सुनैना होली ने इसी घटना का दूसरा वीडियो भी ट्वीट किया है। अगले वीडियो में दिख रहा है कि नशे में धुत महिला को लेने जब एक दूसरी युवती आती है तो वह उसके साथ भी मारपीट करती है और इसी दौरान वह सड़क पर गिर जाती है। गिरने के बाद युवती काफी देर तक सड़क पर ही पड़ी रहती है।यूजर लिखती है कि हम इसकी हालत देखकर निशब्द हूं और उसके माता-पिता के लिए बुरा महसूस कर रही हूं। इतनी भी मत पियो कि खुद को संभाल ना पाओ।” वहीं इस दौरान आसपास खड़े लोग इस पूरी घटना का वीडियो बना रहे होते हैं।
Post View : 76627