बॉम्बे लीक्स ,राजस्थान
राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।इस बीच राजस्थान में आने वाली सरकार पर हुआ सर्वे भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है।वही सर्वे में राज्य के लोगो ने जहां सीएम के तौर पर अशोक गहलोत को सबसे ज्यादा पसंद किया तो वही वसुंधरा राजे और सचिन पायलट काफी पीछे खड़े नजर आये।भाजपा के लिए परेशानी यही खत्म नही हुई बल्कि अब राजस्थान में भाजपा विधायक भी कांग्रेस सरकार के कार्यों की जमकर सराहना करते देखे गये।
गौरतलब है कि राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है।ऐसे में राज्य में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने कमर कसी हुई है।भाजपा सरकार में आने के लिए स्थानीय नेताओं के साथ साथ राष्ट्रीय नेता और केंद्रीय मंत्रीयों के द्वारा अपनी पैठ बनाती देखी जा रही है।वहीं कांग्रेस की ओर से सीएम अशोक गहलोत के साथ कांग्रेस के आला नेता और राज्य स्तरीय नेता सूबे में कांग्रेस की सरकार को रिपीट करवाने की कोशिश में है।चुनावी साल को देखते हुए राज्य में कांग्रेस बनाम बीजेपी के बीच राजनीतिक संग्राम देखा जा सकता है।इसी बीच राजस्थान चुनाव को लेकर हुआ एक सर्वे ने भाजपा को सकते में डाल दिया है।राज्य में आईएएनएस-पोलस्ट्रैट द्वारा किये गये सर्वे मे राजस्थान में एक बार फिर से गहलोत सरकार की वापसी बताई गई है। आईएएनएस-पोलस्ट्रैट ने अपने सर्वे के ओपिनियन पोल में राज्य के 6705 लोगों को शामिल किया था।सर्वे के अनुसार राजस्थान की 200 सीटों में से कांग्रेस के हिस्से में 101 सीटें आ सकती हैं। वहीं बीजेपी को 92 सीटें से संतोष करना पड़ सकता है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 97 से 105 सीटें और बीजेपी को 89 से 97 सीटें मिल सकती हैं।यही नही राज्य के लोगो ने सीएम के तौर पर वसुंधरा और सचिन पायलट को भी दूर खड़ा कर दिया।राज्य के 38 फीसदी लोगो ने अशोक गहलोत को सीएम के तौर पर सबसे ऊपर रखा है। वहीं सूबे की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को 26 फीसदी लोगों ने अपना फेवरेट बताते हुए सचिन पायलट को 25 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया।वही दूसरी तरफ 48 फीसदी लोगों ने गहलोत सरकार के काम को अच्छा बताया है।हालांकि सर्वे में भाजपा के वोट बैंक में 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।जबकि सीटों की बात करें तो कांग्रेस के हिस्से में 105 तो बीजेपी को 95 सीटें मिलती दिख रही है।ऐसे में सीएम अशोक गहलोत के काम काज को लेकर भाजपा विधायक ने भी कार्यो की सराहना कर डाली।जोधपुर के सूरसागर से बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास ने गहलोत के कामकाज की जमकर तारीफ की। उन्होंने गहलोत के कामकाज की तुलना राजा-महाराजाओं से की है।भाजपा विधायक ने सीएम की तुलना राजा-महाराजाओं से करते हुए कहा कि अशोक गहलोत ने समाज पर बड़ा उपकार किया है।कहा कि राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुष्करणा समाज के लिए ऐसा काम किया है, जो पहले के जमाने में राजा-महाराजा किया करते थे। अब मुख्यमंत्री ने किया है। 4 करोड़ 75 लाख रुपए का बजट दिया है। कुलदेवी की यह मूर्ति काफी ऐतिहासिक है। जिसको देखने के लिए टूरिस्ट आते हैं। कई बार टूरिस्ट कहते भी है कि जगह छोटी है, परेशानी होती है। आज वह सपना सीएम गहलोत ने साकार किया है।इससे पहले शाहपुरा से भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल ने सीएम अशोक गहलोत की तारीफ की थी।
Post View : 84753