बॉम्बे लीक्स,मुंबई
राजस्व खुफिया निदेशालय ने नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर फलों के एक कंटेनर से 852 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की है।बताया जा रहा है कि 50 किलोग्राम से अधिक ‘‘उच्च गुणवत्ता’’ वाली कोकीन को सेब के।कंटेनर में छिपाकर लाया गया था।हाल के दिनों में समुद्री कंटेनरों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी में यह अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही है। उधर, गुजरात के कच्छ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पकड़ी गई पाकिस्तानी बोट में 50 किलो हेरोइन जब्त की गई। इसकी कीमत 350 करोड़ रुपए आंकी गई है।
मुंबई की डीआरआई जोनल यूनिट को खुफिया सूत्रों से यह जानकारी मिली थी कि ड्रग्स की खेप को साउथ अफ्रीका से सेब के कंटेनर में छुपा कर लाया जा रहा है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका से आयात किए जाने वाले नाशपाती और हरे सेब के कंटेनर को 6 अक्टूबर को न्हावा शेवा बंदरगाह पर रोक दिया गया था।कंटेनर की जांच पड़ताल करने के बाद हरे सेब के बक्से में कोकीन से बनी ईंटें पाई गई। एक ईंट का वजन लगभग 1 किलो तक लग रहा था। जांच पड़ताल करने के बाद डीआरआई की टीम को लगभग 50 ईंटें मिली जिनका मूल्य 502 करोड रुपए है।
बता दें कि इस बार जो कोकीन बरामद की गई है उसी स्मगलर से पहले भी संतरे की खेप से 198 किलोग्राम मेथ और 9 किलोग्राम कोकीन जब्त किया गया था। हाल ही के दिनों में यह कोकीन की खेप की सबसे बड़ी बरामदगी हुई है जो समुद्र के माध्यम से तस्करी करने का प्रयास किया जा रहा था।ड्रग्स बरामद करने के साथ ही डीआरआई ने स्मगलर को एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले डीआरआई मेथ और कोकीन सहित हीरोइन जैसी ड्रग्स बरामद करने में सफलता हासिल कर चुकी है।
मुंबई डीआरआई के अलावा गुजरात एटीएस ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से लाई जा रही एक बोट बरामद की है। जिसमें 50 किलो हीरोइन मिली है जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 350 करोड़ होता है। बोट में 6 लोग सवार थे जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) मुंबई को 6 अक्टूबर को खुफिया जानकारी मिली थी कि दक्षिण अफ्रीका से आ रहे शिप के कंटेनर में ड्रग्स है। अफसरों ने न्हावा शेवा पोर्ट पर इसे रुकवा दिया। तलाशी में कोकीन से बनी 50 ईंटें नाशपाती और हरे सेब के बक्से में छुपी मिलीं। DRI ने शनिवार को यह जानकारी दी।यह हाल के दिनों में कोकीन की सबसे बड़ी बरामदगी है, जिसे समुद्री कंटेनर से तस्करी के लिए लाया गया था। वहीं मामले में शामिल सभी आरोपियों को NDPS अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
Post View : 86553