• बोले स्वामी प्रसाद मौर्य – 2022 की जीत के बाद केंद्रीय नेतृत्व से होगा अब उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री।
• उत्तर प्रदेश बीजेपी के 65 फीसदी विधायक एवं योगी के बीच तालमेल की कमी।
लखनऊ ब्यूरो | बॉम्बे लीक्स |
लखनऊ : योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान सियासती गलियारों में क्या योगी के लिए मुसीबतें खड़ी करेगा ! माना जा रहा है कि योगी सरकार के मंत्री एवं विधायक आगामी नतीज़ों के बाद 2022 में किसी नए चेहरे को बतौर सीएम देखना पसंद कर रहे है। यूपी केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने साफ कर दिया है कि 2022 में बीजेपी चुनाव जीतेगी, उसके बाद केंद्रीय नेतृत्व जिसे भेजेगा, वही राज्य का मुख्यमंत्री बनेगा।
इसी के साथ यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी में लगातार मंथन का दौर जारी है।जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए बैठकों का दौर लगातार जारी है।जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुर्सी बचाने एवं चुनाव बाद खड़ी होने वाली मुश्किलों का हल निकालने के लिए दिल्ली का दौरा भी कर चुके है।
जी हाँ इसी के साथ तमाम अटकलों का बाज़ार गर्म है कि उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में अलग-अलग दावे किए जा चुके है। शुक्रवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा एटा में दावा किया गया था कि पार्टी अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ेगी, तो दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा बरेली में कहा गया कि राज्य का आगामी विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा, ये पार्टी संसदीय बोर्ड तय करेगी न कि बयान बाज़ी।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के अनुसार ”प्रदेश में भ्रष्टाचार गुंडागर्दी खत्म हो गई है, विकास हो रहा है और हम ऐसे कर्मठ, योग्य, ईमानदार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही 2022 का चुनाव लड़ेंगे.”
जबकि उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने पत्रकार वार्ता में कहा कि ”बीजेपी प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ेगी, इसका फैसला बीजेपी का सामूहिक नेतृत्व और संसदीय बोर्ड तय करेगा।
हालांकि 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा का चुनाव केशव प्रसाद मौर्य की अगुवाई में लड़ा गया जिसके बाद बीजेपी को 312 और सहयोगी अपना दल (एस) को 9 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 4 सीटें मिली थी। हालांकि अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अब बीजेपी के साथ नहीं है।
फिलहाल 2022 के होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारियां जारी है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी है। स्वतंत्र देव सिंह ने प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) को युवा मोर्चा, श्रीमती गीताशाक्य राज्यसभा सांसद (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है।
वही दूसरी तरफ 75 फीसदी बीजेपी विधयक सीएम योगी से इत्तिफ़ाक़ नही रखते है। सीएम योगी के काम करने के खिलाफ कई बार आवाज़ भी उठ चुकी है।ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान मोदी के चेहरे पर ही आगामी चुनाव की रणनीति तय करेगा।
Post View : 14888