बॉम्बे लीक्स, मुंबई
मुंबई : देश का भगोड़ा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे को मुंबई एनसीबी ने नवी मुंबई से गिरफ्तार किया है।अज़ीम भाऊ पर आरोप है कि वह डी कंपनी की सरपरस्ती में शहर में ड्रग्स तस्करी के कारोबार को अंजाम दे रहा था।जिसके बाद मुंबई एनसीबी ने डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया।
मुंबई एनसीबी ने अज़ीम भाऊ को नवी मुंबई से छापेमारी के दौरान किया था।मुंबई एनसीबी के मुताबिक मोहम्मद अजीम उर्फ अबू सलीम खुद एक बड़ा गैंगस्टर है।जोकि एक्सटॉर्शन और ड्रग तस्करी के कई मामलों में शामिल था।बताया गया कि गिरफ्तार मोहम्मद अजीम अबू सलीम के खिलाफ मुंबई के कई पुलिस स्टेशनों में एक्सटॉर्शन और रॉबरी के गंभीर मामले दर्ज है।
मुंबई में एनसीबी ने ड्रग्स के खिलाफ तेज़ अभियान चलाया हुआ है।इससे पहले एनसीबी ने बीते जुलाई माह के दौरान दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया था।इकबाल की गिरफ्तारी से कुछ दिनों पहले एनसीबी ने चरस के दो कंसाइनमेंट पकड़े थे।बरामद किए गए कंसाइमेन्ट के साथ गिरफ्त में आये लोगो ने खुलासा किया था कि तस्करी को पंजाब के लोग कश्मीर से मुंबई बाइक से लाया करते थे।एनसीबी ने इस मामले में करीब 25 किलो चरस बरामद की थी।
एनसीबी ने मामले की जांच को आगे बढ़ाया तो तस्करी के तार अंडरवर्ल्ड से जुड़े मिले।जिसके बाद अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को गिरफ्तार किया गया था।यही नही इस मामले की जांच को बढ़ाते हुए एनसीबी को टेरर फंडिंग और ड्रग्स की सप्लाई के लिए अंडरवर्ल्ड कनेक्शन से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे थे।
वही देखा जाए तो शहर में ड्रग्स तस्करी के आरोप में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी कहा जाने वाला चिंकू पठान भी गिरफ्तार किया गया था।चिंकू पठान गैंगस्टर करीम लाला पोता है।जिसे मुंबई एनसीबी ने भिन्डी बाज़ार के डोंगरी इलाके से गिरफ्तार किया था।चिंकू पठान के पास से एनसीबी ने भारी तादाद में ड्रग्स भी बरामद किया था।
Post View : 78395