बॉम्बे लीक्स महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर से उफान पर है।कोरोना के इस प्रमोप के बीच मौतों का सिसलिला फिर से शुरू होने लगा है।आज राज्य में कोरोना संक्रमण के 949 नए मामले सामने आए। वहीं महामारी के चलते छह मरीजों की मौत हो गई। हालांकि इस दौरान 912 मरीज ठीक भी हुए हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते राज्य में कुल एक्टिव केस 6118 हो गए हैं। एक दिन पहले राज्य में कोरोना के 505 मामले सामने आए थे। वहीं राज्य में 12 अप्रैल से अब तक 6117 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण का प्रकोप धीरे धीरे फिर से पैर पसारने लगा है। सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 505 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य की कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,56,344 हो गई है। कोरोना से आज एक भी मौत नहीं हुई है, जिसके चलते मरने वालों की संख्या 1,48,479 पर स्थिर है।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 334 लोग कोरोना से उबरे हैं। इसी के साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 80,01,778 हो गई है। वर्तमान में राज्य में 6,087 एक्टिव केस है। वहीं, राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.10% बना हुआ है। जबकि, मृत्यु दर 1.82% है।हालांकि बीते रविवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 650 नए मामले सामने आए थे। जबकि, दो मरीजों की मौत हुई थी। वहीं, 779 मरीज ठीक होकर घर लौटे थे।मुंबई की अगर बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे के भीतर 131 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,160,682 हो गई है। जबकि, मृतक संख्या 19,754 पर स्थिर है। शहर में आज 95 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,139,229 हो गई है। फिलहाल शहर में 1,699 एक्टिव मरीज है। मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में 107 कोरोना मरीज भर्ती हैं, इनमें से 51 ऑक्सीजन पर हैं।बता दें कि 5 अप्रैल से 11 अप्रैल के बीच महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के कुल 4875 नए मामले सामने आए। वहीं 29 मार्च से 4 अप्रैल तक कोरोना के कुल 3792 केस मिले। 22 मार्च से 28 मार्च के बीच प्रदेश में कोविड के 2364 पॉजिटिव केस मिले हैं। इससे साफ पता चलता है कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।बीते 14 अप्रैल तक कि बात करें तो महाराष्ट्र में कोविड -19 से पीड़ित चार मरीजों की मौतें हो गई है।अगर हम इस सप्ताह के आंकड़ों को देखें तो टोटल 16 लोगों की मौतें हुई है।कोविड -19 की रोजाना संख्या शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन 1,000 को पार कर गई। इसमें शुक्रवार को 1,152 लोगों की कोविड -19 जांच पॉजिटिव आई।मुंबई में किडनी की गंभीर समस्या से पीड़ित 91 वर्षीय पुरुष की मृत्यु हुई।जहां मुंबई शुक्रवार को 284 मामले दर्ज किए गए।अन्य मौतें नागपुर (2) और सिंधुदुर्ग (1) में हुईं।हालांकि मुंबई में अस्पताल में भर्ती 119 मरीजों में से 49 मरीजों का इलाज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि उनमें से ज्यादातर गंभीर रूप से बीमार नहीं थे।एक सार्वजनिक अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा…..उम्र या पुरानी बीमारियों के मामले में कमजोर रोगियों में से कुछ मध्यम कोविद से पीड़ित हैं। लेकिन अधिकांश में हल्का संक्रमण है। बीएमसी के दैनिक कोविड अपडेट के अनुसार, 92% रोगी वैसे थे जिसके लक्षण नहीं दिखते है।
Post View : 65334