• अनलॉक के तहत अब नही मिलेगी मुंबई समेत संपूर्ण महाराष्ट्र में कोई ढील, बढ़ते मामलों को रोकने के लिए जारी है तैयारिया।
मुंबई ब्यूरो | बॉम्बे लीक्स |
मुंबई : कोरोना महामारी का प्रकोप थमने का नाम नही ले रहा है। मुंबई में थमी कोरोनावायरस की स्थिति ने मुंबई को फिर से सकते में डाल दिया है। जी हाँ मामला कुछ ऐसा ही सामने आ रहा है।लेवेल वन में खड़े मुंबई में एक बार फिर से कोरोना मामलो में बढ़ोतरी सामने आने लगी है। हालांकि एक तरफ पुणे में स्थिति में सुधर देखा जा रहा है।
जबकि मुंबई में सक्रिय मामलों में फिर से वृद्धि ने रफ्तार पकड़ी है। महारास्ट्र की बात करे तो 134,747 बीमार मरीजों में से 18,764 मामले सिर्फ मुंबई में ही देखने को मिलने लगे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक
मुंबई के बाद पुणे का दूसरा स्थान है।जहां शहर में 17,888 मामले दर्ज किये गए है। साथ ही 13,970 मामले ठाणे 11,453 कोल्हापुर 10,545 सांगली में दर्ज किए गए है।
थाणे, कोल्हापुर और सांगली जिला तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर है। इन जगह पर कोरोना संक्रमित मामलो की संख्या 10 हजार से अधिक है।
जहां संक्रमित मामलो की संख्या 5,000 से अधिक है वो जिले रत्नागिरी और सतारा है।जहां मामलो की रेपो रेट 7,766 और 7,149 है। जबकि सिंधुदुर्ग में 5,372 सक्रिय मामले दर्ज किए गए है।हालांकि 500 से कम संक्रमित मामलो वाले शहर गोंडिया (197), यवतमाल (232), गढ़चिरौली (303), बुलढाणा (313) और नंदुरबार(395) बताये गए है।
जबकि महाराष्ट्र राज्य में मामलों की संख्या 59,54,508 दर्ज की गई है। अब तक राज्य में 116,674 लोग अपनी जान गवा चुके है। जबकि इस समय का रिकवरी रेट 95.73 फीसदी दर्ज किया गया है।ठीक हुए मामलो में 56,99,983 मरीज़ों को स्वस्थ किया गया है।
ऐसे में बीएमसी द्वारा बताया गया है कि मुंबई महाराष्ट्र सरकार के पांच-स्तरीय अनलॉक श्रेणी में तीसरे लेवल पर अभी बनी रहेगी। मुंबई मेयर के मुताबिक लेवल 3 श्रेणी के मौजूदा पाबंदियों को तत्काल तो कम नही किया जा सकता। मुंबई में 500 से मिलने के बाद कदम उठाया जा सकता है। ऐसे में साफ है कि मुंबई कोरोना मामलो के तीसरे लहर के मुहाने पर कभी भी दस्तक दे सकती है।जिसके बाद सरकार एवं बीएमसी तीसरी लहर से निपटने के लिए हर संभव प्रयास मे लगी है।
Post View : 22824