बॉम्बे लीक्स ,महारास्ट्र
मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना का लगातार विस्फोट दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।हजार के बाद बीते 24 घन्टे में महज़ मुंबई में ही मरीज़ की संख्या 1300 के करीब पहुँच गई। जिसके बाद मुंबई समेत राज्य भर में 192 % की चौंकाने वाली वृद्धि हुई है।हैरानी यह है कि संक्रमण दर में हो रही लगातार वृद्धि के बाद हर रोज़ रिकार्ड तोड़ मामले सामने आ रहे है।
मुंबई में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।ऐसे में राज्य पर एक बार फिर covid-19 वायरस का संकट मंडरा रहा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बीते 24 घंटे में 1,242 मामले सामने आने की बात कही हैं।हालांकि राहत की बात यह है कि संक्रमण वायरस से जंग जीत कर 506 लोग ठीक भी हुए हैं।
वही बीते 24 घंटे में covid-19 वायरस से कोई भी मौत दर्ज नहीं की गई है।खबर तो यह भी है कि महाराष्ट्र के पालघर जिले में कोरोना के मामले में मई के अंतिम सप्ताह की तुलना में 350 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।जबकि राज्य के थाने जिले में 192 प्रतिशत की और मुंबई में कोरोना के मामले में 136 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में कोरोना के 1881 नए मामले सामने आए हैं।कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने लोगों से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने का जारी किया है।
इसके अनुरूप उचित व्यवहार करें। सीएम ने कहा कि लोग सही तरीके से मास्क लगाएं और वैक्सीन जरूर लगवाएं। उन्होंने राज्य में हुए कोरोना विस्पोट के कारण कहा कि लोगों को ऐसी स्थिति कोविड नियमों का शिष्टाचार से पालन करना होगा। महाराष्ट्र में 1881 नए मामले महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 1881 नए मामले सामने आए हैं। मौजूदा वक्त में राज्य में कोरोना के 8432 एक्टिव केस हैं। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 878 पहुंच गई है। हालांकि इस दौरान वायरस के कारण कोई भी मौत नहीं हुई है। वहीं मंगलवार को पुणे की एक 31 वर्षीय महिला में BA.5 वैरिएंट का पता चला। महिला स्पर्शोन्मुख (asymptomatic) थी और होम आइसोलेशन में ठीक हो गई थी।
Post View : 57390