बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई : बॉलीवुड में हलचल है , क्योंकि खान परिवार को जान से मारने की धमकी का मामला जुड़ा हुआ है। बॉलीवुड में अपनी मजबूत पैठ बनाये हुए सुपरस्टार सलमान खान के बाद अब उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी के बाद मुंबई पुलिस काफी एक्शन मोड़ में आ गई है।
मुंबई ने इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए सलमान परिवार की सुरक्षा बढ़ाये जाने की बात कही है।पुलिस के मुताबिक सलीम खान को मिले धमकी भरे लेटर की गंभीरता से जांच की जा रही है।जरूरत के हिसाब से जनक परिवार को मिली धमकी पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
वही सलमान खान और उनके पिता को मिले धमकी के बाद बॉलीवुड इडस्ट्री से लेकर बाहर तक हलचल मची हुई है।इस मामले में मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
दरअसल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कुछ दिनों पहले सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस बिश्नोई वही शख्स है जिस पर आरोप है कि उसने ही पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाई है।
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान की सिक्यॉरिटी में भी इजाफा कर दिया गया था। दरअसल सलमान खान पर राजस्थान के जोधपुर में काले हिरण के शिकारा का आरोप है। काले हिरण को बिश्नोई समाज काफी पवित्र मानता है। सलमान पर यह आरोप लगने के बाद ही लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी।
अगस्त 2020 में हरियाणा पुलिस ने एक राहुल सांगा नाम के आदमी को गिरफ्तार किया था।यह व्यक्ति लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर बताया गया था। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि लॉरेंस के कहने पर राहुल ने जनवरी 2020 में सलमान खान के घर की रेकी भी थी। गैंग ने सलमान खान की हत्या की योजना बनाई थी।
वही अब सलमान खान के पिता सलीम खान को यह धमकी भरा लेटर मिला था। इसके बाद सलीम खान ने मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई पुलिस ने तुरंत ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि चिट्ठी में क्या लिखा है, किसने भेजी है और किस तरह की धमकी दी गई है इसके बारे में ज्यादा जानकारी मुंबई पुलिस से प्राप्त नही हो सकी है।
हालांकि बताया जा रहा है कि बीते रविवार को हमेशा की तरह सलीम खान टहलने निकले थे। सलीम खान मार्निंग वॉक के समय जिस बेंच पर बैठा करते हैं।उसी बेंच पर जाकर जब वे बैठे तो वहीं पर उन्हें यह धमकी भरा लेटर मिला।
लेटर में लिखा हुआ था कि उन्हें और उनके बेटे सलमान खान को मूसेवाला की तरह ही मार डाला जाएगा। बता दें कि लेटर मिलते वक्त सलमान खान दुबई में थे। जहां सलमान खान आईफा 2022 का में शामिल होने गए है।
सलमान समेत बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बने हैं। सलीम खान ने बिना देरी किए ही मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस की ओर से तुरंत अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दिया गया।
Post View : 73886