बॉम्बे लीक्स,महारास्ट्र
मुंबई : धर्म विशेष के खिलाफ जहर उगलने वाली भाजपा से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की मुश्किलें थमने का नाम नही ले रही।अब धर्म विशेष के खिलाफ विवादित टिप्पड़ी करने वाली भाजपा की प्रवक्ता नूपुर को मुंबई पुलिस ने समन जारी किया है।नूपुर के खिलाफ देश के अलग अलग अलग थानो में मामले दर्ज कराए जा रहे है।नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद मुंबई पुलिस ने भी अब उन्हें समन भेजा जारी किया है।जिसके तहत अब मुंबई पुलिस के समक्ष 22 जून को पेश होना होगा।
वही नूपुर शर्मा को।विश्व हिंदू परिषद का समर्थन भी मिल गया है।वीएचपी ने नूपुर के खिलाफ जगह जगह हो रहे प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त की है। मुंबई से सटे ठाणे शहर की मुंब्रा पुलिस निलंबित भाजपा प्रवक्ता को समन भेजा है। मुंब्रा पुलिस के मुताबिक आने वाली 22 जून को नूपुर को पुलिस स्टेशन में आकर बयान दर्ज कराना होगा।नूपुर शर्मा पर इस्लाम धर्म के पैगम्बर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप है।नूपुर पर महाराष्ट्र के कई जहों पर शिकायतें दर्ज करवाई गई थीं।
मुंबई पुलिस के मुताबिक रजा एकेडमी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। अपने विवादित बयानों के बाद नुपूर शर्मा कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई हैं।नूपुर ने आरोप लगाया है कि उन्हें लगातार कट्टरपंथियों से रेप करने और उनके पूरे परिवार का सिर काटने की धमकियां मिल रही हैं। नूपुर पर मुंब्रा पुलिस के अलावा मुंबई के पायधूनी और पुणे मे भी बयानों के खिलाफ मामला दर्ज है।
वहीं महाराष्ट्र सरकार द्वारा कहा गया है कि नूपुर शर्मा ने जिस तरह से पैगंबर मोहम्मद को लेकर बयानबाजी की उसे लेकर मुंबई में मामला दर्ज किया गया है।कहा गया है कि इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।कहा कि नूपुर के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी ,जांच के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
दूसरी तरफ देखा जाए तो नुपुर के विवादित बयानों के बाद भड़की कानपुर हिंसा के बाद भारत सरकार इस्लामिक देशों के निशाने पर आ गई।नूपुर शर्मा के विवादित बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा कर दिया है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन, इंडोनेशिया और ईरान सहित कई मुस्लिम देशों के साथ-साथ इस्लामी सहयोग संगठन ने आधिकारिक तौर पर टिप्पणी का प्रतिवाद किया है और कुछ देशों ने माफी की मांग की है।
कई मुस्लिम देशों ने इस घटना पर भारतीय राजनयिकों को तलब कर लिया।जिसके बाद भारत सरकार को इस घटना को लेकर गल्फ देशों से माफी भी मांगनी पड़ी।भाजपा ने नूपुर को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है।लेकिन इसी बीच नूपुर ने आरोप लगाया है कि उन्हें कट्टरपंथी ताकतों से रेप और परिवार सहित सर कलम करने की धमकी मिल रही है।जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने नूपुर को सुरक्षा मुहैया कराई है।
बताया जा रहा है कि बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता ने 27 मई को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वीएचपी ने नूपुर शर्मा के पक्ष में बयान जारी करते हुए उनके खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि नूपुर का बयान सही या गलत है यह अदालत तय करेगी।
अदालत के फैसले की प्रतीक्षा किए बिना पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं, क्या यह कानून के तहत हो रहा है।वीएचपी ने कहा यह खुले मंच पर कहा जा रहा है कि, अगर कोई भी मुहम्मद पैगंबर के बारे में कुछ बोला तो उसका जीभ काट दिया जाएगा।
कहा कि पुलिस नूपुर के कथित पैगंबर टिप्पणियों के खिलाफ शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज करके जांच करेगी। उसके बाद न्यायालय से आए फैसले को स्वीकार करने के बाद ही कोई निष्कर्ष पर पहुंचना चाहिए। लेकिन अदालत के फैसले से पूर्व कथित रूप से एक धर्म वालों की तरफ से आ रही प्रतिक्रिया सच में बहुत ही चिंताजनक है।
Post View : 67832