बॉम्बे लीक्स
दिल्ली : अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।कहा है कि गुजरात में भाजपा हार की डर को पचा नही पा रही,इसके लिए आप के विधायकों पर झूठे आरोपों के तहत जेल भेजा जा रहा है।अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित किए गए राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन में भाजपा पर हमला बोल रहे थे।
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सम्मेलन में भाजपा पर भ्रष्टाचार से लड़ने के नाम पर आप को “कुचलने” की कोशिश करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा को गुजरात चुनावों में हार का डर साफ दिखने लगा है। आरोप लगाया कि मोदी सरकार उनकी पार्टी के मंत्रियों और नेताओं को भ्रष्टाचार के झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को भाजपा पचा नहीं पा रही है। केजरीवाल ने दावा किया कि ये भाजपा वाले अमानतुल्लाह खान के बाद अब मनीष सिसोदिया और कैलाश गहलोत को भी पकड़कर उन्हे भी जेल भेजने का षणयंत्र रच रहे है।
गौरतलब है कि पंजाब में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी अब दूसरे राज्यों में भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है।जिसके बाद आप ने गुजरात चुनाव के लिए पूरा जोर लगा दिया है।
आम आदमी पार्टी को विश्वास है कि वो कांग्रेस की जगह बीजेपी के खिलाफ मुख्य विकल्प के तौर पर अपनी जमीन तैयार कर चुकी है।आप पार्टी नेता भी हमेशा यही दावा करते दिख रहे है कि गुजरात में भाजपा के खिलाफ सिर्फ वो ही विकल्प है।वहीं अरविंद केजरीवाल 2024 के लोकसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ने के भी संकेत दे चुके है।केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि उन्हें जोड़-तोड़ का गणित समझ में नहीं आता है।ऐसे में आप ने स्वयं को 2024 में मोदी का विकल्प मान लिया है।जिसके बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के अलग थलग पड़ने के दिन सामने आने वाले है।
केजरीवाल ने सम्मेलन के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा है कि ,कहने को तो देश आजाद हुआ है, लेकिन इन लोगों (भाजपा) ने संविधान के चिथड़े उड़ा दिए है। कहा कि नवंबर माह में भारत का संविधान बना था और नवंबर में ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी बनकर खड़ी हुई थी। कहा कि आज देश के 20 राज्यों में हमारे 1400 से अधिक प्रतिनिधि हैं। क्योंकि विगत 10 सालों से हमारी छोटी-सी पार्टी बड़ी-बड़ी पार्टियों से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ रही है।
केजरीवाल के मुताबिक उनकी पार्टी की चार बातें देश में लोगों को पसंद है ,लेकिन भाजपा वालों को रास नही आ रही।कहा कि हमारी ईमानदारी, शिक्षा, स्वास्थ्य पर किए गए काम की आज पूरे देश में चर्चा है।कहा कि भाजपा वाले कहते है कि फ्री की सुविधाएं जनता को नहीं मिलनी चाहिए। उन लोगों ने सही कहा है, क्योंकि आज दो किस्म की राजनीति इस देश में हो रही है। एक वह है जो अपना घर भरती है और दूसरी है जनता के लिए काम करती है। हम जनता के लिए काम करते है तो यह लोग हमारी पार्टी को रोकना चाहते हैं। इनका मकसद है कि आप को कुचल दो। यह लोग हमारी पार्टी को खत्म करने के लिए हमारे विधायको के पीछे पड़े हैं।
Post View : 78376