मुंबई ब्यूरो | बॉम्बे लीक्स
मुंबई : पूर्व कमिश्नर परमबीर की मुश्किलें दिन पर कम होने का नाम नही ले रहीं।कथित जबरन वसूली के एक और मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर मुंबई पुलिस ने एक और FIR दर्ज की है। पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज कथित रंगदारी का यह चौथा और मुंबई में दूसरा मामला दर्ज हुआ है। जबकि 13 अगस्त को परमबीर सिंह के खिलाफ एक और अन्य जबरन वसूली के मामले में लुकआउट नोटिस भी जारी किया जा चुका है।
ख़बर के मुताबिक अब परमबीर पर मुंबई के गोरेगाँव पुलिस में वसूली का मामला दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि एक व्यवसायी की शिकायत पर मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस एफआईआर में परमबीर सिंह, सचिन वाजे, सुमीत सिंह उर्फ चिंटू, अल्पेश पटेल, विजय सिंह उर्फ बबलू और रियाज भाटी के नाम शामिल बताये जा रहे है।जिन्हें परमबीर के साथ आरोपी बनाया गया है।
इस मामले में भी परमबीर एंड कंपनी द्वारा होटल बार मालिक से धमकी देकर लाखो रुपये की वसूली की गई थी।पुलिस के अनुसार परमबीर एवं अन्य आरोपियों के आपसी मिलीभगत से शिकायतकर्ता के होटल BOHO Rest & BCB Bar के खिलाफ जबरन पुलिस केस दर्ज करने की धमकी दी गई।जिसके बदले में फिर उससे 11.92 लाख रुपए की जबरन वसूली की गई थी।
मुंबई पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुमित सिंह उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर लिया है।इस पर आरोप है वह होटल मालिकों से सचिन वाजे के आदेश पर धमकी देकर पैसे वसूल करता था।
Post View : 58397