बॉम्बे लीक्स।
मुंबई : पुलिस कंट्रोल रूम को मिले आतंकी हमले की धमकी के बाद मुंबई एक बार फिर सहम गई।धमकी में कहा गया है कि मुंबई में एक बार फिर से 26/11 जैसा हमला हो सकता है।बताया जा रहा है कि हमले की धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर पर मिली है।
मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर जिस नंबर से धमकी भरा मेसेज किया गया है।दरअसल वो नंबर पाकिस्तान का बताया जा रहा है।मुंबई पुलिस ने जहां इस मामले की जांच शुरू कर दी है तो वहीं देश की बाकी दूसरी एजेंसियों को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है।
मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल वाट्सएप पर पाकिस्तानी नंबर से प्राप्त हुए मैसेज के बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई है।पाकिस्तान से आये हुए व्हाट्सएप मेसेज के माध्यम से धमकी देते हुए कहा गया है कि यदि इस नंबर की लोकेशन ट्रेस करोगे तो वो भारत के बाहर की दिखाएगी और धमाका मुंबई में होगा।
यही नही पाकिस्तानी नंबर से मेसेज के जरिये बताया गया है कि भारत में छह लोग इस घटना को अंजाम देंगे।
दरअसल मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल के नंबर पर +923029858353 नंबर से आए वाट्सएप मैसेज में धमकी भरे सन्देश के तौर पर लिखा गया है कि जी मुबारक हो, मुंबई में हमला होने वाला है।
आगे लिखा है कि यह हमला 26/11 की नई ताजी याद दिलाएगा।यही नही धमकी देने वाले ने इसमें 7 मोबाइल नंबर भी शेयर किए गए हैं।इसके आगे लिखा है कि मुंबई को उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं।
मैसेज में मुंबई हमले में पकड़ा गया एक मात्र ज़िंदा आतंकी कसाब का भी ज़िक्र किये जाने की बात सामने आई है।
कहा गया कि एक कसाब या एक अल
जवाहरी मरेगा तो पीछे काफी अल जवाहरी है। धमकी देने वाले ने उदयपुर जैसा उदाहरण भी दिया है।कहा है की उदयपुर की तरह आतंकी हमले की तरह ही उदयपुर जैसा ‘सर तन से जुदा’ कांड भी हो सकता है।
रात 11 बजे धमकी भरे मैसेज में लिखा-‘जी मुबारक हो…के आगे काफी धमकियां भेजी गई है। 26/11 की तर्ज पर मुंबई को धमकी दी गई है।कहा गया कि मैं पाकिस्तान से आपके कुछ इंडियन भी मेरे साथ हैं।मैसेज में लिखा है कि यूपी एटीएस मुंबई को उड़वाना चाहती है।इसमें कुछ इंडियन मेरे साथ हैं।मैसेज में इनमें से कुछ के नाम भी शेयर किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि मैसेज एक के बाद एक सिलसिलेवार तरीके से आया। इसमें आगे लिखा- ‘मुंबई को उड़ाने की पूरी तैयारी है बस टाइम कुछ ही बाकी है, कभी भी कर सकते हैं। 26/11 तो आपको याद होगा। नहीं तो दोबारा देख लेना उससे भी अच्छा होगा। और यह धमकी नहीं आएंगे हकीकत में ही… मेरा लोकेशन यहां का एड्रेस करेगा लेकिन काम मुंबई में होगा। हम लोगों का कोई ठिकाना नहीं होता.. लोकेशन आउट ऑफ कंट्री ट्रेस होगा।
फिलहाल धमकी भरे संदेश मिलने के बाद मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।मुंबई पुलिस काफी सतर्क हो चुकी है।हर अंजना शख्स पर नजर रखी जा रही है।रेलवे स्टेशन ,बस स्टैंड,एयरपोर्ट,
बंदरगाह पोर्ट जैसी जगहों पर पुलिस की पैनी नजर है।वही मामले की जानकारी से केंद्रीय एजेंसियों को भी अवगत करा दिया गया है।
Post View : 68758