बॉम्बे लीक्स ,दिल्ली -मुंबई
मानसून ने इस बार पिछले 62 सालों बाद दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में एक साथ मूसलाधार बारिश का रिकार्ड तोड़ दिया।हालांकि बारिश के बाद का मौसम दोनों शहरों का सुहावना सुहावना बना हुआ है।देखा जाए तो यह प्री मानसून की एक बड़ी शुरुआत है।राजधानी दिल्ली में तो शनिवार रात से ही बारिश जारी है। मौसम विभाग की माने तो अब आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली और मुंबई में बारिश का ये सिलसिला लगातार जारी रहने वाला है।जिसके चलते भीषण गर्मी से लोगो को काफी निजात मिलेगी।वहीं प्रीमानसून की यह दस्तक समस्या लेकर भी आई।दिल्ली में जहां एक महिला की मौत हो गई तो वहीं मुंबई में जगह जगह जलभराव की समस्या जारी हो गई।
गौरतलब है कि इस साल चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने मानसून की गति को काफी प्रभावित किया है।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आमतौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून की शुरुआत दक्षिण से होती है और मानसून पहले केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक से होता हुआ महाराष्ट्र पहुंचता है। इस तरह मानसून की शुरुआत में पहले दक्षिण के राज्यों में बारिश होती है और फिर मानसून देश के अन्य हिस्सों में पहुंचता है। हालांकि इस साल देखा गया है कि मानसून पहले पूर्वी राज्यों में पहुंच गया है और उसके बाद दक्षिण के राज्यों में पहुंचा है। हालांकि अब मानसून तेजी से बढ़ रहा है और अगले 48 घंटे तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के साथ ही जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड पहुंच जाएगा।मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहने वाला है। वहीं पिछले दिन की बात करें तो दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया।वहीं मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए उत्तर पश्चिम भारत में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।इन दिनों तापमान बढ़ने और घटते रहने की उम्मीद है।आमतौर पर मुंबई में दिल्ली से लगभग 15 दिन पहले मॉनसून पहुंचता है।मुंबई में सामान्य तौर पर मॉनसून की दस्तक 10 से 15 जून के बीच होती है।जबकि दिल्ली में मॉनसून पहुंचने की सामान्य तारीख 30 जून है।ऐसे में मुंबई में जहां मॉनसून लगभग 2 हफ्ते की देरी से पहुंचा है तो वहीं दिल्ली में मॉनसून की बारिश सामान्य तिथि से 5 दिन पहले ही हो गई है।21 जून 1961 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब दिल्ली और मुंबई में एक ही दिन मॉनसून की एंट्री हुई है।मौसम विभाग के मुताबिक धीमी शुरुआत के बाद मॉनसून तेजी से आगे बढ़ा है। महाराष्ट्र, पूरे कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मॉनसून दस्तक दे चुका है।बताया गया कि यमुनानगर, करनाल, पानीपत, आदमपुर, हिसार, गोहाना, गन्नौर,सिवानी, सोनीपत, रोहतक, भिवानी और आस-पास के इलाकों में अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी. वहीं, दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल, सहारनपुर, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, बिजनौर, चांदपुर, बड़ौत, दौराला, खतौली, हस्तिनापुर, बागपत, मेरठ, मोदीनगर, किठौर, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, रामपुर, पिलखुआ, हापुड़, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, शिकारपुर, खुर्जा, जट्टारी, अतरौली, अलवर समेत कई शहरों में आज (रविवार), 25 जून को बारिश होगी।
Post View : 67944