• मुंबई कोर्ट से मिली राज कुंद्रा को भेजा 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत- अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से भी हो सकती है पूछताछ।
मुंबई ब्यूरो | बॉम्बे लीक्स
मुंबई: चर्चित अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्मों के निर्माण के आरोप के तहत गिरफ्तार किया गया है। राज पर अश्लील फिल्में बनाने और पब्लिश करने का केस दर्ज किया गया है।
मुंबई पुलिस के अनुसार फिलहाल राज कुंद्रा क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में है। राज पर बीते फरवरी माह में क्राइम ब्रांच द्वारा अश्लील फिल्म बनाकर ऐप्प पर अपलोड करने को लेकर खुलासा किया गया था।क्राईम ब्रांच के मुताबिक इस मामले में पाया गया है कि राज कुंद्रा इस मामले के मुख्य साजिशकर्ता है।पुलिस के हाथ काफी पर्याप्त इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले है लगे है। जिसके बाद राज को पर्याप्त सबूतों के साथ गिरफ्तार किया गया।
दरअसल बीते फरवरी माह में मुंबई क्राइम ब्रांच में अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए उन्हें पब्लिश करने का मामला दर्ज किया गया था।इस मामले में कुंद्रा ने स्वयं के शामिल होने का खंडन करते हुए अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था।
फिलहाल अब शिल्प शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि राज अपने हॉटशॉट ऐप के जरिए अश्लील वीडियो डील कर रहे थे।जब गहना वशिष्ठ को अरेस्ट किया गया तो उन्होंने उमेश कामत का नाम लिया था। उमेश के बारे में कहा जाता है कि उमेश कोई और नही बल्कि राज कुंद्रा के पूर्व पीए रह चुके है।इस रैकेट का पर्दाफाश उमेश कामत ने ही पुलिस के सामने किया।
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि राज कुंद्रा ही अश्लील फिल्मों के रैकेट के मुख्य साजिशकर्ता रहे है। इसके लिए यूके में कंपनी बनकार उसका ऐप बनाया गया।यही नही मुंबई में भी पोर्न से जुड़ी शूटिंग की जाती होती थी।जबकि शॉर्ट अश्लील फिल्मों को वी ट्रांसफर के जरिए यूके स्थित कंपनी के सर्वर पर अपलोड किया जाता था।इस पूरे रैकेट का फाइनेंसर कोई और नही बल्कि राज कुंद्रा पर ही फाइनेंस का आरोप लगा है।
इस मामले में सबसे बड़ी खबर यह है कि मुंबई पुलिस अब एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है, क्योंकि शिल्पा अधिकतर बिजनेस में पति राज कुंद्रा की पार्टनर है। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच उन्हें हाजिर होने के लिए जल्द समन भेज सकती है।
इस मामले में अब तक राज कुंद्रा समेत 11 लोग गिरफ्तार किये जा चुके है।जांच के दौरान जो बात सामने आई है उंसके अनुसार राज कुंद्रा ने अपनी पोर्न कंपनी में 8 से 10 करोड़ रुपए इंवेस्ट किए थे।
मुंबई पुलिस ने फरवरी में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में तीन और लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद मामले में दो FIR दर्ज की गई थी। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर ऐक्टर्स को अश्लील फिल्म के लिए न्यूड सीन शूट करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर ये कार्रवाई की गई थी।
Post View : 68483