बॉम्बे लीक्स , महाराष्ट्र।
मुंबई : महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की महाविकास अघाड़ी सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे है।सीएम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में तीन पहियों पर चल रहा गठबंधन असमंजस में खड़ा हुआ है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे इस सरकार के मुखिया हैं। महाराष्ट्र के सियासी गलियारों से तीनों दलों के बीच तकरार की खबरें लगातार आती रही हैं।सरकार बनने के बाद महाराष्ट्र सरकार अकसर विवादों के केंद्र में अपने ही गठबंधन के चलते देखी जाती रही है।भाजपा को महाविकास अघाड़ी की सरकार रास नही आ रही ।ऐसे में भाजपा की तरफ से प्रारंभ से ही सरकार गिराने के नए नए पैंतरे अख्तियार किये जाते रहे है।इस दौरान केंद्र सरकार की तरफ से महाविकास अघाड़ी के मंत्रियों और विधायकों को ईडी के जाल में भी उलझना पड़ रहा है।वही देखा जाए तो महाविकास अघाड़ी में ही सहयोगी दलों के बीच अक्सर वाद विवाद सरकार के लिए असमंजस्य की स्थिति पैदा करते देखे जाते रहे है।इस दौरान एक बड़ी खबर जो आ रही है कि महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी बनी कांग्रेस के सभी असंतुष्ट विधायक सरकार सरकार के खिलाफ खड़े हो गए है जिसके बाद उद्धव ठाकरे की तीन पहियों की सरकार लड़खड़ाने की कगार पर पहुँच चुकी है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी बनी कांग्रेस के 25 विधायक सरकार से खासा नाराज़ है।जिसके चलते सरकार को बचाने के लिए सोनिया गांधी अपने विधायकों से बात चीत करने जा रही है।बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के कम से कम 25 कांग्रेस विधायकों ने महा विकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कांग्रेस के मंत्रियों के खिलाफ ही शिकायत करने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा है। उनका आरोप है कि उनकी ही पार्टी के मंत्री उनकी चिंताओं का जवाब नहीं दे रहे हैं। विधायकों ने एक पत्र में सोनिया गांधी से ‘चीजों को ठीक करने’ के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।सूत्रों के मुताबिक कुछ विधायकों की नाराजगी यह है कि उद्धव सरकार में मंत्री, विशेष रूप से कांग्रेस के मंत्री, उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। कांग्रेस विधायकों के अनुसार अगर मंत्री विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में काम को लागू करने के अनुरोधों की अनदेखी करते हैं, तो पार्टी आगामी चुनावों में अच्छा प्रदर्शन कैसे करेगी।कांग्रेस विधायक अपने ही पार्टी के मंत्रियों से संतुष्ट नहीं हैं।जिसके बाद नाराज़ विधायकों ने गांधी को पत्र लिखा है। इन नाराज विधायकों की संख्या 25 से ज्यादा है। जिनका यह आरोप है कि कांग्रेस के मंत्री ही उनकी बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं।महाराष्ट्र कांग्रेस के इन विधायकों की शिकायत है कि उनकी ही पार्टी के मंत्री अब उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। विधायकों ने पत्र में सोनिया गांधी से यह मांग की है कि चीजों को ठीक करने के लिए आपके हस्तक्षेप की जरूरत है।
विधायकों ने अपने लेटर में लिखा है कि एमवीए के मंत्री खासतौर पर कांग्रेस के मंत्री उन्हें नजरअंदाज और दरकिनार कर रहे हैं। नाराज विधायकों ने कहा कि अगर मंत्री विधायकों के निर्वाचन क्षेत्र में काम को लागू करने के अनुरोध को अनदेखा करेंगे तो इसका बुरा असर आगामी चुनावों में होगा। जिसकी वजह से पार्टी की परफॉर्मेंस और भी खराब हो सकती है।विधायकों के अनुसार यदि पार्टी ही अपने विधायक को और नेताओं की बातों को अनसुना करेगी तो पार्टी द्वारा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किस हैसियत से करेगी।वही गौर करने वाली बात यह है कि स्वयं महाराष्ट्र कांग्रेस के नाराज विधायकों ने अपनी ही पार्टी में सामंजस्य स्थापित न हो पाना भी एक अहम मुद्दा रखा है।कांग्रेस के नाराज विधायकों ने कहा कि उन्हें बीते सप्ताह इस बात की जानकारी मिली कि कांग्रेस के प्रत्येक मंत्री को उनके मुद्दों को सही ढंग से हल करने के लिए पार्टी के तीन विधायकों को सौंपा गया था। एक अन्य विधायक ने कहा कि हमें यह बात तब पता चली जब एचके पाटिल ने हाल में एक बैठक की थी। जिसमें कांग्रेस मंत्रियों को तीन-तीन विधायक आवंटित किए गए थे। यह आदेश स्पष्ट रूप से एमवीए की सरकार बनने के कुछ महीने बाद ही किया गया था। लेकिन हमें इसके बारे में जानकारी ढाई साल बाद मिली। अभी भी विधायकों को यह नहीं पता है कि कौन सा मंत्री उनके साथ जुड़ा हुआ है।
हालांकि देखा जाए तो महाराष्ट्र कांग्रेस में विधायकों की नाराजगी का यह कोई पहला मामला नहीं है। समय समय पर कांग्रेस विधायक या फिर महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता सरकार के खिलाफ आरोप लगा चुके है।वही कांग्रेस के ही एक दर्जन के आसपास विधायक कुछ समय पहले भी सरकार से नाराज़ होकर राहुल गांधी से मुलाकात का समय मांग चुके थे।जिसके बाद पार्टी हाईकमान की तरफ से कांग्रेस विधायकों की शिकायतें और समस्याओं को लेकर सरकार में शामिल कांग्रेस के मंत्री एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को ज़िम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।
Post View : 89401