मुंबई :मुंबई के येलो गेट पुलिस थाने ने अरब सागर में डीजल की अवैध तस्करी करने के मामले में 2 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार आरोपियों के नाम देवीदास बालासाहेब पांचपिंडे है जिसकी उम्र 27 वर्ष बताई जा रही है जबकि दूसरे आरोपी का नाम प्रकाश उखा मोरे है उसकी उम्र 56 बरस बताई जा रही है।
मुंबई पुलिस को एक जानकारी मिली जिसके आधार पर पुलिस ने भाऊचा धक्का गेट नंबर 3 पर जांच की तो यह दोनों आरोपी 805 लीटर डीजल के साथ गिरफ्तार किए गए यह डीजल अवैध रूप से अरब सागर में बड़ी जहाजों से हासिल किया गया था।भारतीय बाजार में ज़ब्त किए गए ₹76000 है जबकि इनके पास से तस्करी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बोट को भी पुलिस ने जप्त किया है जिसकी कीमत भारतीय बाजार में तीन लाख के आसपास बताई जा रही है फिलहाल पुलिस इस मामले में इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है की डीजल तस्करी के इस गोरखधंधे में और कौन-कौन से लोग शामिल हो सकते हैं।
Post View : 12632