बॉम्बे लीक्स ,मुंबई
मुंबई : मायानगरी मुंबई इन दिनों फिर से बालाओं को लेकर चर्चा में बनी हुई है।वजह है शहर के एक डांस बार में छापे के दौरान गुप्त तहखाने से 17 बार गर्ल्स बरामद की गई।खास बात तो यह है कि बार में बने तहखाना की जगह कही और नही बल्कि दीवार के अंदर थी।जहां से बालाओं के लिए बनाया गया मेकअप रूम की दीवार में लगें शीशे के पीछे तहखाने का गुप्त रास्ता बनाया गया था।मुंबई पुलिस को बने हुए इस गुप्त तहखाने तक तक पहुंचने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
दरअसल महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अंधेरी स्थित दीपाबार से पुलिस ने 17 लड़कियों को हिरासत में ले लिया है। रविवार की रात यहां मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने यहाँ छापा मारा। इस दौरान बार के मैनेजर और कैशियर सहित 3 स्टाफ पर अंधेरी पुलिस स्टेशन में ही एफआईआर दर्ज की गई है।छापे की वजह पुलिस को इस बार में जिस्मफरोशी का शक था, जिसकी शिकायत एक एनजीओ द्वारा कराई गई थी।
मामला मुंबई अंधेरी इलाके में स्थित चर्चित दीपा बार से जुड़ा बताया जा रहा है।जहां अंडरग्राउंड तहखाने के अंदर बार बालाओं को ठूस ठूस कर छिपा दिया गया था।इस तहखाने के अंदर पुलिस की दबिश के बाद 17 लड़कियों को ठूस कर बंद किया गया था।जांच के दौरान कई बार बालाओं की उम्र बहुत कम है। तहखाने की हालत ऐसी थी कि यहां खड़ा होना भी मुश्किल था।मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच द्वारा इस कार्यवाही को तकरीबन 15 घंटे से ज्यादा कड़ी मशक्कत के बाद गुप्त तहखाने के राज तक पंहुचा गया।
मेकअप रूम के अंदर लगे शीशे के पीछे से तहखाने तक रास्ता जाता है।इस तहखाने में ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक डोर लगे हुए थे। तहखाने को फूल प्रूफ AC लगा हुआ था।जहां ग्राहकों के लिए बाकायदा बिस्तर भी लगे हुए थे। सोशल सर्विस ब्रांच के डीसीपी राजु भुजबल ने बताया कि मुंबई की NGO कवच की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।पुलिस के मुताबिक डांस बार मे आधुनिक इलेक्ट्रिक सिस्टम का इतना बेहतरीन इंतजाम किया गया था कि इधर पुलिस की गाड़ी बार में दाखिल हुई उधर पलक झपकते ही सारे बार डांसर्स डांस फ्लोर से गायब कर दी गई।
डांस बार के बाथरूम, स्टोरेज रूम, किचन हर जगह एक- एक कोना छान मारने के बाद भी लडकिया मिल नही रही थी। बार के मैनेजर, कैशियर, वेटर और अन्य कर्मचारियों से घंटों पूछताछ होती रही लेकिन डांसर होने की बात से सभी लोग सिरे मुकर रहे थे।17 बार बालाओं को हिरासत में लेने के बाद बार के मैनेजर, कैशियर समेत 3 स्टाफ को अरेस्ट कर लिया गया। अंधेरी पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर FIR दर्ज की गई है और पड़ताल जारी है।यही नही सभी पर कोविड नियमों के उल्लंघन और ऑर्केस्ट्रा की परमिशन पर डांस बार चलाने का केस दर्ज किया है।
Post View : 86753