शाहिद अंसारी
मुबंई:मुंबई ऐंटी करप्शन ब्युरो नें अब जंता को करप्शन के खिलाफ जागरुक रखने के लिए क और नया फारमूला तय्यार किया इस फारमूले के बाद अब हर आदमी ऐंटी करप्शन ब्युरो का आदमी होगा जो पलक झपकते ही जहां भी करप्शन होगा उसकी जानकारी ऐंटी करप्शन ब्युरो तक पहुंचा देगा।दरअसल 26 अकतूबर से शूरू होरहे ऐंटी करप्शन ब्युरो सप्ताह को लेकर मुंबई ऐंटी करप्शन ब्युरो 7 दिनों तक करप्शन के खिलाफ नई नई तरकीबें पेश कर रहा हैं इन्हीं मे से एक यह है कि अब ऐंटी करप्शन ब्युरो विजिटिंग कार्ड रोड पर चल रहे लोगों को बांटे गी इस कार्ड में ऐंटी ऐंटी करप्शन ब्युरो की हर जानकारी होगी जैसे फोन नंबर, ईमेल आईडी,ऐप्स लिंक कार्यालय का पता इस कार्ड की साइज एटीएम कार्ड विजिटिंग कार्ड के जैसे होगी जिसे हर शख्स अपनी जेब में हमेशा रख सकता है।और जरूरत पडने पर कार्ड पर लिखे नंबर पर शिकायत कर सकता है।इस कार्ड को अभी दो भाषाओं में बनाया गया हैं अंग्रेजी और मराठी में इसके बाद ऐंटी करप्शन ब्युरो उर्दू में भी छापेगी ताकि जो लोग उर्दू जानते हैं और दूसरी भाषा नहीं जानते उनके लिए ऐंटी करप्शन ब्युरो तक पहुंचना आसान हो।26 अक्तूबर के बाद यह कार्ड आपको ऐंटी करप्शन ब्युरो के अधिकारियों के जरिए बांटा जाएगा। ऐंटी करप्शन ब्युरो मुंबई के एडिशनल कमिश्नर किशोर जाधव नें Bombay Leaks को बताया कि रिश्वत खोरों के खिलाफ चलाई जारही मुहिम में जंता को जोडनेऔर जागरुक करने का यह आसान तरीका है इसका सबसे बडा फाएदा यह है कि आप हर कार्ड के जैसे इसे भी अपनी जेब में हमेशा रख सकते हैं।और जरूरत पडने पर रिश्वत खोरों के खिलाफ शिकायत तुरंत कर सकते हैं।
Post View : 0