Bombay Leaks Desk
कौशाम्बी: सराय आकिल थाना की हद में जलालपुर जवाहर गंज में एक 14 वर्षी किशोरी के साथ उसी मुहल्ले के रहने वाले संतोष सिंह पुत्र राम नरायण सिंह (30 वर्ष) और उसके साला मनोज सिंह पुत्र राम कृपाल सिंह (28 साल ) ने 14 मई की रात को दीवार फ्लांग कर पीड़ित के घर में घुसकर उसे डरवा धमका कर उसके साथ बलात्कार किया।इस दौरान पीड़िता बेहोश हो गई और ब्लडिंग शूरू हो गई जिसके बाद घर वाले जाग गए और पीड़ित ने अपनी आप बीती सुनाई।मामले को लेकर जब पीड़ित परिवार ने आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो पीड़िता की छोटी बहेन को आरोपियों ने घर मे बंधक बनाकर यह धमकी दी की अगर इसकी जानकारी कहीं दी तो इसे जान से मार देंगे।
दो दिन बाद पीड़िता की छोटी बहेन को आरोपियों ने छोड़ दिया जिसके बाद परिवार सहमा हुआ था।22 मई को पीड़िता अपने परिवार के साथ स्थानी थाना सरायआकिल में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ़ पोस्को ऐक्ट के साथ साथ रेप और जबरन घर में घुसने का मामला दर्ज किया।पीड़िता का मेडिकल करवाया जिसमें यह पता चला कि पीड़िता साथ बलात्कार हुआ है।
मामला दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी अपने घर में छुपे हैं लेकिन सरायआकिल थाना उन्हें गिरफ्तार करने में लाचार साबित होते दिखाई दे रहा है।प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि मनोज सिंह पुत्र राम कृपाल सिंह (28 साल ) बबेरू बांदा का रहने वाला है।सराय आकिल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बात चीत में बताया है कि हमने मामले को लेकर पड़ताल की है जिसके बाद पता चला है कि दोनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया है मामला दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी फ़रार हैं पुलिस उनका पता लगाने की कोशिश कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Post View : 16